Select Date:

जनदर्शन पहुंचा बागबाहरा वन क्षेत्र में निवासरत कमार परिवारों की बेदखली का मामला

Updated on 04-07-2024 06:06 PM

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर स्थित निवास कार्यालय में आयोजित सप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में बागबाहरा वन क्षेत्र के कमार जनजाति परिवारों के आवेदन की सुनवाई की। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को वर्षों से बागबाहरा वन क्षेत्र क्रमांक 88 निवासरत कमार परिवारों को वहां से बेदखल किए जाने के लिए सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी द्वारा जारी नोटिस की जांच कर उचित कार्यवाही के निर्देश दिए।

जनदर्शन कार्यक्रम में बागबाहरा वन क्षेत्र क्रमांक 88 में निवासरत कमार जनजाति के परिवार के लोग मुख्यमंत्री से बेदखली की कार्यवाही रोकने की फरियाद लेकर पहुंचे थे। अलख राम कमार ने बताया कि उसके सहित 20 कमार परिवारों को उक्त वन क्षेत्र में निवास कर रहे हैं। कमार परिवारों को वहां से बेदखल किए जाने के लिए नोटिस जारी की गई है। उन्होंने बताया कि विशेष पिछड़ी जनजाति परिवार वन अधिकार अधिनियम 2006 के पूर्व से 20 कमार परिवार के लोग उक्त वन क्षेत्र में निवास कर अपना जीवनयापन कर रहे हैं।

वर्ष 2008 में ग्राम पंचायत तमोरा द्वारा पेयजल व्यवस्था के लिए वहां बोर खनन कराया गया है। वन अधिकार समिति द्वारा 10 मई 2008 को काबिज परिवारों को पट्टा दिए जाने की भी अनुशंसा की गई है। पट्टा के नाम पर अधिकारियों द्वारा राशि की मांग किए जाने का विरोध करने पर आज पर्यन्त तक उन्हें वन अधिकार पट्टा नहीं दिया गया। कमार परिवारों को प्रताड़ित करने के लिए समय-समय पर बेदखल किए जाने की धमकी और नोटिस दी जाती है, जिससे कमार परिवार के लोग भयभीत है। मुख्यमंत्री ने इसे गंभीरता से लेते हुए वन विभाग के अधिकारियों को पूरे मामले की जांच कर उचित कार्यवाही के निर्देश दिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 July 2024
रायपुर। सालेम इंग्लिश स्कूल में आज पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंग के दिशा-निर्देशन में "निजात" नशा मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को नशे से दूर…
 06 July 2024
पेंड्रा। पेंड्रा में जहरीला मशरूम खाने से एक ही परिवार के आठ लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए हैं। जहां एक दो साल की मासूम की मौत हो गई है।…
 06 July 2024
गरियाबंद। नीति आयोग द्वारा संचालित आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत देश के 500 ब्लॉकों में सम्पूर्णता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत जिले के 2 विकासखंड गरियाबंद और…
 06 July 2024
रायपुर। राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शनिवार को पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। दीक्षांत समारोह में विभिन्न सत्रों की परीक्षाओं…
 06 July 2024
दुर्ग। भगवान जगन्नाथ की नौ दिवसीय रथयात्रा की तैयारियां दुर्ग समेत कई जिलों में पूरी हो चुकी हैं। इस अवसर पर प्रदेश उत्कल क्रीड़ा मंडल संयोजक अभिषेक टंडन ने छत्तीसगढ़वासियों को…
 06 July 2024
दुर्ग। जिला प्रशासन द्वारा जल संरक्षण के लिए जिले में 5 से 13 जुलाई तक जल मड़ई सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को धमधा विकासखण्ड के ग्राम…
 06 July 2024
बलौदाबाजार। बलौदाबाजार में 10 जून को हुई आगजनी और तोड़फोड़ की घटना को लेकर पुलिस की कार्रवाई जारी है। शनिवार को एक महीने से फरार जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष शैलेंद्र…
 06 July 2024
रायपुर । वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने कोरबा के वार्ड क्रमांक 16 चारपारा कोहड़िया स्थित शिव मंदिर परिसर में ‘‘एक पेड़ मां के नाम अभियान‘‘ के तहत…
 06 July 2024
राजनीति में जिसका कद बढ़ता रहता है, उसका महत्व बढ़ता है, जनता में उसकी साख बढ़ती है, जनता का उस पर भरोसा बढ़ता है। जो सत्ता में हैं, वह दूसरी बार…
Advt.