Select Date:

हाथरस हादसे पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन और जापान के पीएम किशिदा दुखी, भारत को भेजा शोक संदेश

Updated on 04-07-2024 11:25 AM
मॉस्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने उत्तर प्रदेश में एक धार्मिक समागम के दौरान भगदड़ मचने से 121 लोगों की मौत होने पर बुधवार को शोक प्रकट किया। भारत में रूसी दूतावास ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उत्तर प्रदेश में भगदड़ मचने की घटना पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को शोक संदेश भेजा: कृपया उत्तर प्रदेश में हुई दुखद दुर्घटना पर हार्दिक संवेदना स्वीकार करें।"

जापानी पीएम ने शोक संदेश में क्या कहा


किशिदा ने अपने शोक संदेश में कहा कि उन्हें यह जानकर गहरा दुख हुआ कि उत्तर प्रदेश में हुई भगदड़ में कई लोगों की मौत हो गई। जापान के विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर पोस्ट किए गए संदेश में उन्होंने कहा, "मैं जापान सरकार की ओर से पीड़ितों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना करता हूं।"

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 July 2024
लंदन: ब्रिटेन के नवनियुक्त प्रधानमंत्री कीर स्टॉर्मर ने आम चुनाव जीतने के बाद लेबर पार्टी की सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू करते हुए शुक्रवार को डेविड लैमी को विदेश मंत्री नियुक्त…
 06 July 2024
लंदन: ब्रिटिश चुनाव में लेबर पार्टी के कीर स्टार्मर ने ऋषि सुनक को हरा दिया है। एक्सपर्ट्स इसे भारत के लिए अच्छी खबर मान रहे हैं, क्योंकि कीर एक भारत-विरोधी नेता…
 06 July 2024
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से डिबेट के दौरान करारी हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन इसके बावजूद बाइडन को विश्वास है कि वह दूसरी…
 06 July 2024
ब्रिटेन में 14 साल बाद लेबर पार्टी की वापसी हुई है। पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने 620 बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। ब्रिटेन में 4 जुलाई को…
 06 July 2024
ब्रिटेन में शुक्रवार, 5 जुलाई को सत्ता बदल गई। सत्ताधारी कंजर्वेटिव पार्टी 14 साल बाद लेबर पार्टी से चुनाव हार गई। इसके कुछ घंटे बाद भारतवंशी ऋषि सुनक ने प्रधानमंत्री…
 06 July 2024
ईरान में मसूद पजशकियान देश के 9वें राष्ट्रपति बन गए हैं। उन्होंने कट्टरपंथी नेता सईद जलीली को 30 लाख वोटों से हराया। ईरान में शुक्रवार (5 जुलाई) को दूसरे चरण…
 05 July 2024
ओटावा: कनाडा में एक बार फिर खालिस्तान के समर्थन में रैली निकाली गई है। इस रैली में भारत विरोधी नारेबाजी की गई और तिरंगे का भी अपमान किया गया। भारतीय…
 05 July 2024
लंदन/ नई दिल्ली: ब्रिटेन में 14 साल बाद लेबर पार्टी की सत्ता में वापसी हो रही है। लेबर पार्टी के कीर स्टार्मर नए प्रधानमंत्री होंगे। कंजर्वेटिव पार्टी के सत्ता से बाहर…
 05 July 2024
लंदन: ब्रिटेन में हुए आम चुनाव में लेबर पार्टी की बड़ी जीत हुई है। कीर स्टार्मर के नेतृत्व में पार्टी ने 14 साल बाद कंजरवेटिव को सत्ता से बाहर कर…
Advt.