Select Date:

पाकिस्तान में पूर्व मंत्री फवाद चौधरी को PTI ने निकाला:इमरान खान के सबसे करीबी माने जाते थे

Updated on 04-07-2024 11:20 AM

पाकिस्तान में PTI ने पूर्व मंत्री फवाद चौधरी को पार्टी से निकाल दिया है। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के दाएं हाथ कहे जाने वाले फवाद ने पिछले साल 9 मई की हिंसा के बाद राजनीति से ब्रेक ले लिया था। हालांकि उन्होंने पार्टी नहीं छोड़ी थी। अब एक साल से अधिक वक्त बीत जाने के बाद PTI ने उन पर एक्शन लिया है।

पाकिस्तानी वेबसाइट AYR न्यूज के मुताबिक PTI के सेंट्रल इन्फॉर्मेशन सेक्रेटरी रऊफ हसन ने कहा कि फवाद चौधरी के अलावा इमरान इस्माइल, अली जैदी को भी पार्टी से निकाल दिया गया है। ये फैसला पार्टी ने सुप्रीमो इमरान खान के आदेश के बाद लिया है।

अब कभी PTI में नहीं होगी एंट्री
रिपोर्ट के मुताबिक PTI कोर कमेटी ने एक रिजोल्यूशन पास कराया है। इसके मुताबिक अब कभी भी इन मंत्रियों की पार्टी में वापसी नहीं होगी। रऊफ हसन ने कहा, "इन व्यक्तियों द्वारा शुरू की गई बयानबाजी का हमने जवाब दिया, लेकिन PTI नेता इमरान खान ने अब हमें किसी भी बयान का जवाब न देने का निर्देश दिया है।"

रऊफ हसन ने जोर देकर कहा कि इन सभी मंत्रियों को पिछले साल गिरफ्तारी के बाद सरकार VIP ट्रीटमेंट दे रही थी। इनमें से किसी को भी परेशान नहीं किया गया। रऊफ ने इन नेताओं की रिहाई पर भी चिंता जताई और कहा कि ये PTI को कमजोर करने का एक प्रयास है।

जेल से निकलने के बाद नरम पड़े तेवर
फवाद चौधरी को पिछले साल नवंबर में गिरफ्तार किया गया था। 5 महीने बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। उन्हें भ्रष्टाचार समेत 28 मामलों में आरोपी बनाया गया था। जेल से रिहा होने के बाद फवाद चौधरी PTI नेतृत्व की आलोचना करने लग गए थे। इसके बाद उन पर आरोप लगा कि वे शहबाज सरकार के दबाव में बोल रहे हैं।

मंगलवार को जिओ न्यूज से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी की करेंट लीडरशिप की वजह से ही इमरान खान जेल से रिहा नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि PTI के मौजूदा नेता राजनीति करना नहीं जानते हैं। उनकी वजह से पार्टी डूब रही है।

फवाद चौधरी ने पिछले दिनों ये भी कहा था कि वे PTI में शामिल होने के लिए बेताब हैं। हालांकि उन्होंने ये भी कहा था कि वे पार्टी में रहे या नहीं, वो इमरान खान के साथ रहेंगे। फवाद चौधरी ने ये भी कहा कि अगर उन्हें इमरान खान का साथ छोड़ना होता तो वे किसी और पार्टी से अब तक सांसद बन चुके होते।

मोदी सरकार के खिलाफ की थी बयानबाजी
भारत में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान फवाद चौधरी भारत के चुनाव पर बयानबाजी कर खूब चर्चा में रहे थे। उन्होंने कहा था कि वह चाहते हैं कि भारत में हो रहे आम चुनाव में नरेंद्र मोदी हार जाएं। फवाद ने कहा कि भारत, पाकिस्तान के रिश्ते तभी सुधरेंगे, जब दोनों देशों में अतिवाद कम होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 July 2024
लंदन: ब्रिटेन के नवनियुक्त प्रधानमंत्री कीर स्टॉर्मर ने आम चुनाव जीतने के बाद लेबर पार्टी की सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू करते हुए शुक्रवार को डेविड लैमी को विदेश मंत्री नियुक्त…
 06 July 2024
लंदन: ब्रिटिश चुनाव में लेबर पार्टी के कीर स्टार्मर ने ऋषि सुनक को हरा दिया है। एक्सपर्ट्स इसे भारत के लिए अच्छी खबर मान रहे हैं, क्योंकि कीर एक भारत-विरोधी नेता…
 06 July 2024
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से डिबेट के दौरान करारी हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन इसके बावजूद बाइडन को विश्वास है कि वह दूसरी…
 06 July 2024
ब्रिटेन में 14 साल बाद लेबर पार्टी की वापसी हुई है। पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने 620 बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। ब्रिटेन में 4 जुलाई को…
 06 July 2024
ब्रिटेन में शुक्रवार, 5 जुलाई को सत्ता बदल गई। सत्ताधारी कंजर्वेटिव पार्टी 14 साल बाद लेबर पार्टी से चुनाव हार गई। इसके कुछ घंटे बाद भारतवंशी ऋषि सुनक ने प्रधानमंत्री…
 06 July 2024
ईरान में मसूद पजशकियान देश के 9वें राष्ट्रपति बन गए हैं। उन्होंने कट्टरपंथी नेता सईद जलीली को 30 लाख वोटों से हराया। ईरान में शुक्रवार (5 जुलाई) को दूसरे चरण…
 05 July 2024
ओटावा: कनाडा में एक बार फिर खालिस्तान के समर्थन में रैली निकाली गई है। इस रैली में भारत विरोधी नारेबाजी की गई और तिरंगे का भी अपमान किया गया। भारतीय…
 05 July 2024
लंदन/ नई दिल्ली: ब्रिटेन में 14 साल बाद लेबर पार्टी की सत्ता में वापसी हो रही है। लेबर पार्टी के कीर स्टार्मर नए प्रधानमंत्री होंगे। कंजर्वेटिव पार्टी के सत्ता से बाहर…
 05 July 2024
लंदन: ब्रिटेन में हुए आम चुनाव में लेबर पार्टी की बड़ी जीत हुई है। कीर स्टार्मर के नेतृत्व में पार्टी ने 14 साल बाद कंजरवेटिव को सत्ता से बाहर कर…
Advt.